बीकापुर: जाना बाजार शिक्षक के घर के बाउंड्री पार कर अंदर से पल्सर मोटरसाइकिल हुई चोरी, पुलिस से शिकायत
खबर हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना बाजार की है, जहां परिषदीय विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा के घर की बाउंड्री पार कर बीते 2 अगस्त की रात में अज्ञात चोर अंदर खड़ी पल्सर मोटरसाइकिल को चोरी कर फरार हो गये, इसकी सूचना देते हुए सोमवार को शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि थाने पर शिकायती पत्र दे दिया गया है, पुलिस जांच कार्यवाही में जुटी है ।