बीकापुर: ग्राम सभा पारागरीबशाह में प्रधान पद के लिए उपचुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया मतदान, सुरक्षा में लगी रही पुलिस
खबर विकासखंड तारुन के ग्राम पंचायत पारा गरीब शाह की है, जहां ग्राम प्रधान बरसाती वर्मा की मृत्यु उपरांत खाली पड़े प्रधान पद पर मंगलवार को मतदान हुआ, इस दौरान भारी पुलिस फोर्स सुरक्षा में लगी रही, ग्राम प्रधान पद के लिए 3 दावेदार रहे, मृतक प्रधान के घर से रघुवीर वर्मा, नंदू राम वर्मा और लक्ष्मण वर्मा मैदान में है, कुल 1587 मत में 1048 मतदाताओं ने मतदान किया ।