महागामा: मोहानी कब्रिस्तान के पास सड़क के बीच गिट्टी रखने से वाहन चालकों को परेशानी
Mahagama, Godda | Jul 23, 2026 प्रखंड के सिनपुर पंचायत अंतर्गत मोहानी -जटामा मुख्य मार्ग स्थित मोहानी कब्रिस्तान के समीप सड़क के बीचो-बीच गिट्टी रख देने के कारण सड़क मार्ग से होकर आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वाहन चालकों ने बताया कि सड़क पर गिट्टी रखे होने के कारण वाहनों को सड़क से नीचे उतार कर ले जाना पड़ता है जिससे कारण चालकों को परेशानी होती है।