कुर्था: लारी पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर
Kurtha, Arwal | Jul 7, 2026 "सबका सम्मान–जीवन आसान" अभियान के तहत अरवल जिले के लारी पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी तथा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया।