सतबरवा: जिला परिषद की दुकानों का किराया 5 प्रतिशत बढ़ा, प्रखंड मुख्यालयों में गेस्ट हाउस और सतबरवा में मैरेज हॉल का निर्माण होगा
जिला परिषद बोर्ड की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय स्थित डीडीसी सभागार में हुई। अध्यक्षता जिप अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी ने की। बैठक में पिछली बैठक के अनुपालन की समीक्षा की गई। विभागवार समीक्षा के दौरान राजस्व संग्रहण एवं जनहित के कई एजेंडों पर निर्णय लिए गए। लम्बी अवधि से दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर आवंटियों का आवंटन रद्द करने का निर्णय हुआ।