सतबरवा: भारत माला परियोजना में गोलीबारी मामले में चार गिरफ्तार, सतबरवा के महफूज अहमद और राहुल वर्मा भी शामिल
पलामू पुलिस ने पांकी थाना क्षेत्र के कारीमाटी घाटी से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, चार गोली, दो बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुए हैं। एसपी रीष्मा रमेशन ने गुरूवार शाम 6 बजे बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे हैं। इस पर लेस्लीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई।