अजमेर: अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में बाबा ट्रेवल्स के पास मोबाइल की दुकान से दिनदहाड़े ₹45500 के मोबाइल की चोरी
Ajmer, Ajmer | May 16, 2026 शनिवार को दोपहर 12:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। फाटक के पास बाबा ट्रैवल के निकट स्थित एक मोबाइल दुकान से शातिर बदमाश काउंटर पर रखे दो महंगे मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया।जानकारी के अनुसार दुकानदार संजय चौधरी किसी काम से कुछ देर के लिए दुकान से बाहर गया था।