सहारनपुर: सहारनपुर में एक्सप्रेसवे पर कावड़िये की बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और एक गंभीर घायल
सहारनपुर में सोमवार दोपहर एक बजे दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर बाइक हादसे में बागपत निवासी कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। दोनों युवक हरिद्वार जल लेने जा रहे थे। बताया गया कि बागपत के छपरौली निवासी करीब 34 वर्षीय मोहित पाल अपने साथी के साथ बाइक से निकला था। दोनों ने गांगनौली के आसपास कथित अवैध कट से एक्सप्रेसवे पर प्रवेश किया।