सांगानेर: जयपुर में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की पुलिस से धक्का-मुक्की, 12 जनों को पकड़ा
राजस्थान में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आंदोलन को उग्र करते हुए रोड जाम करने का प्रयास किया। इस दौरान धरना स्थल पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी लगातार आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे जिससे कुछ समय के लिए धक्का मुक्की हो गई।