जरीडीह: खुटरी पंचायत सचिवालय में प्रखंड प्रशासन ने रात्रि चौपाल लगाकर मतदाताओं को किया जागरूक
जरीडीह प्रखंड अंतर्गत खुटरी पंचायत सचिवालय में मुखिया लालवती देवी के नेतृत्व में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रखंड प्रशासन ने रात्रि चौपाल लगाकर मतदाताओं को शत् प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्वाचक पदाधिकारी सह जरीडीह सीओ प्रणव ऋतुराज, बीडीओ उज्ज्वल कुमार सोरेन व जीपीएस मोहन लाल ठाकुर शामिल हुए।