जरीडीह: जरीडीह प्रखंड सभागार में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी प्रणव ऋतुराज ने आम लोकसभा चुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक
जरीडीह प्रखंड सभागार में आम लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रणव ऋतुराज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सेक्टर पदाधिकारी जीपीएस मोहनलाल ठाकुर ने बीएलओ पर्यवेक्षक व सभी बूथ पर प्रतिनियुक्त बीएलओ को 85 से अधिक उम्र के वृद्ध व 40 प्रतिशत से अधिक विकलांग मतदाताओं की सूची जल्द से जल्द तैयार करने का निर्देश दिया।