जरीडीह: टांड़मोहनपुर में मुखिया उर्मिला कुमारी ने 2,99,800 रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का किया उदघाट्न
जरीडीह प्रखंड अंतर्गत टांड़मोहनपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 1 में 15 वें वित्त आयोग मद से पंचायत की मुखिया उर्मिला कुमारी, पंचायत समिति सदस्य जयंती देवी व वार्ड सदस्य वर्षा कुमारी ने रूपलाल महतो के घर से तालाब तक लगभग 2 लाख 99 हजार 800 रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का शुभ उदघाट्न नारियल फोड़कर किया।