लोहरदगा: सेमरडीह आंगनबाड़ी को मिली नई सेविका, ग्राम सभा में पूजा कुमारी के नाम की घोषणा
लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत खरकी पंचायत के सेमरडीह आंगनबाड़ी केंद्र में नई सेविका के चयन को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे आयोजित ग्राम सभा में पूजा कुमारी को सेविका पद के लिए चयनित किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेमरडीह परिसर में आयोजित इस ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। जानकारी के अनुसार पूर्व सेविका एरावती देवी के से