जगदलपुर: पिपलावंड में वन भूमि पर अतिक्रमण के मामले में डीएफओ उत्तम गुप्ता ने कहा, वन विभाग करेगा कड़ी कार्रवाई
डीएफओ उत्तम गुप्ता ने अतिक्रमण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विगत वर्ष भी पिपलावंड में अतिक्रमण पर वन विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया गया था। किन्तु दो माह पूर्व वहां के कुछ लोग उस भूमि का लंबे समय इस्तेमाल का हवाला देते हुए ,उसके उपयोग करने की मांग कर रहे थे। डीएफओ ने कहा कि वन क्षेत्र में अतिक्रमण कड़ी कार्रवाई की जायेगी ।