भभुआ: सरेवां गांव में विवाहिता की गला दबाकर हत्या मामले में पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | May 25, 2024 सरेवां गांव में विवाहिता की गला दबाकर हत्या मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पुलिस ने बताया कि भभुआ थाना क्षेत्र के सरेवां गांव निवासी सुनील बिंद की 28 वर्षीय पत्नी काजल देवी बताई जाती है। मृतका के पिता ने बताया कि ससुराल वालों द्वारा गला दबाकर हत्या किया गया है। घटना के बाद पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।