भभुआ: दुल्लहपुर गांव के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 25, 2024 दुल्लहपुर गांव के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के राजेश कुमार की 30 वर्षीय पत्नी चंदा देवी बताई गई है। परिजनों ने कहा कि महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदारी घोसिया गांव से शादी समारोह से भाग लेकर अपने घर के लिए लौट रही थी। सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।