जगदलपुर: नयापारा विधायक कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने निकाय और पंचायतों के नव निर्वाचित सदस्यों से की मुलाकात
नयापारा विधायक कार्यालय में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी विभिन्न निकायों के पार्षदगण, पंचायतों के सरपंच एवं जनपद, और जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने सभी को जनता के हित के लिए कार्य करने की बात कही।