जगदलपुर: महावीर चौक के पास अज्ञात कार ने बाइक सवार दो लोगों को मारी सीधी टक्कर, दोनों घायल
महावीर चौक के पास गुरुवार शुक्रवार मध्यरात्रि लगभग 12 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार दो लोगों को सीधी टक्कर मार दी ।जिससे बाइक में सवाल दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।वहां मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को महारानी अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का उपचार जारी ,जिसमें एक स्थिति गंभीर बताई जा रही है।