जगदलपुर: पुराना पुल के समीप अवैध रूप से बाइक में अंग्रेजी शराब परिवहन करते एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध शराब बिक्री पर बस्तर पुलिस को कार्यवाही करने में सफलता मिली है। ज्ञात हो कि सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति पनारापारा पुराना पुल की ओर से अपने मोटर सायकल में एक काले रंग के बैग में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब एवं बीयर बिक्री करने जगदलपुर से आसना की ओर जा रहा है।थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु रवाना किया गया