जगदलपुर: लामनी पार्क के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, चालक घायल
शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरी ,इस दुर्घटना में कार पलट गई जिससे चालक उसके अन्दर फंस गया,इस दुर्घटना में चालक घायल हो गया। घटना के समय वहां से गुजर रहे लोग घटना स्थल पहुंचे और वहां मौजूद लोगों ने चालक को किसी तरह कार से बाहर निकाला और महारानी अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है।