जगदलपुर: राजीव गांधी वार्ड में मां दुर्गा चौक स्थित मंदिर नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य कलश यात्रा निकली
गुरुवार शाम 5 बजे राजीव गांधी वार्ड में मां दुर्गा चौक स्थित मंदिर नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं शामिल हुई ,यह कलश यात्रा शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए वापस राजीव गांधी वार्ड पहुंची।जहां विविध धार्मिक अनुष्ठान के बाद भगवान नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना की गई।