टिकारी: नोनी पंचायत के नउआ बिगहा में नए प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन, पूर्व मंत्री ने दी ग्रामीणों को बधाई
Tikari, Gaya | May 11, 2026 बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा टिकारी प्रखंड के नोनी पंचायत स्थित नऊआ विगहा ग्राम में नव सृजित प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन हुआ। पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार की उपस्थिति में बीस सूत्री सदस्य नंदकिशोर ठाकुर व लक्ष्मी JDU प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल डॉ अनिल कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया।