चौरीचौरा: चौरी चौरा में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, लापरवाही का आरोप, छह घंटे तक हंगामा, नर्स हिरासत में
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव आपरेशन के बाद रविवार की सुबह पांच बजे महिला की मौत होने के बाद ग्रामीण व परिजन अस्प्ताल पहुंच कर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने में जुटी थी। परिजन लापरवाह पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मृतक के पति रो रोकर बेहोश हो जा रहे हैं।