लखनऊ: 1090 चौराहे पर योगी सेना (भारत) ने विवादित पोस्टर लगाकर विरोध जताया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा के नेतृत्व में लगाए गए पोस्टर में CJP और आइसा से जुड़े अभिजीत दीपके, नेहा बोरा और उमर खालिद समेत कई लोगों को ‘कलयुगी रावण’ बताया गया। संगठन ने जंतर-मंतर पर दिए गए बयानों पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि भारत को बांग्लादेश जैसा बनाने संबंधी बातें कही गईं। योगी सेना ने इन बयानों को देश की अस्मिता के खिलाफ बताते हुए कहा कि देश और सनातन परंपरा के विरोध में गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। हालांकि, पोस्टर में लगाए गए आरोपों और संबंधित बयानों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
#LucknowNews #YogiSena #ControversialPoster #UttarPradeshNews #PoliticalNews SanatanDharma
Budaun, Budaun | Oct 20, 2026