बयाना: कैलादेवी झील में शारदीय नवरात्रि लक्खी मेला शुरू, पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की गई
भरतपुर जिले के प्रमुख आस्था धाम श्री कैला देवी झील का बाड़ा में शारदीय नवरात्रि के साथ लक्खी मेला शुरू हो गया है। यहां मंदिर परिसर में बयाना एसडीएम अल्का श्रीवास्तव और तहसीलदार नितेश कुमार गोयल ने पूजा अर्चना कर घटस्थापना की। महंत ब्रजकिशोर शर्मा ने पूजा संपन्न कराई।