मोदीनगर: पुलिस ने भोजपुर से खंभे से तार चोरी करने में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया, पुलिस तलाश कर रही थी।
एसीपी मोदीनगर ने बताया कि भोजपुर में बिजली के खंभे से तार चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तार चोरी के मामले में पूर्व में पुलिस ने योगेश कुमार को गिरफ्तार किया था। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में तार बरामद हुआ था। इस मामले में योगेश का साथी फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने फरार चल रहे योगेश के साथी अरुण निवासी शांति नगर को गिरफ्तार किया।