शिवपुरी नगर: अटलपुर के पास सड़क हादसा: मोहनपुर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में मौत, दो अन्य घायल गुना रेफर
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में एनएच-46 पर अटलपुर गांव के पास रविवार रात करीब 9:30 बजे एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।