चांपा: किकिरदा गांव के महानदी में मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव, मौके पर जुटी लोगों की भीड़, बिर्रा पुलिस कर रही जांच
जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के किकिरदा गांव के महानदी में बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है. मृतक बुजुर्ग व्यक्ति का पहचान बसंतपुर गांव निवासी साहेब लाल पटेल के रूप में हुई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि किकिरदा गांव के महानदी में बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।