इटावा: सिविल लाइंस इलाके के सिलायता गांव में सब्जी विक्रेता का शव 3 किलोमीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला, फैली सनसनी
Etawah, Etawah | Apr 2, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिलायता गांव में गुरुवार सुबह सब्जी विक्रेता का शव गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का 2 बजे पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान सिलायता गांव निवासी 32 वर्षीय अजीत पुत्र शिवनाथ सिंह के रूप में हुई है।