बानो: बानो में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, दो घर तोड़े और अनाज खाया; ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की
Bano, Simdega | Jul 22, 2026 बानो प्रखंड के बांकी गंझु टोली और मांझी टोली में मंगलवार रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने दो कच्चे घरों को तोड़ दिया और घर में रखा अनाज भी खा लिया। ग्रामीणों के अनुसार देर रात झुंड से बिछुड़े हाथी जंगल से निकलकर टोली में घुस आए। शोर सुनकर जब ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो देखा कि हाथी मांझी टोली निवासी उर्मिला देवी और गंझु टोली निवासी उमाशंक