तिल्दा: नेवरा पुलिस ने अल्दा के कुछ ग्रामीणों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू की
Tilda, Raipur | Apr 8, 2026 तिल्दा ब्लॉक के ग्राम अल्दा के ग्रामीण महिला पुरुष सोमवार से तिल्दा में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं सोमवार को चक्का जाम भी किया गया था और रात तक एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया मंगलवार को भी ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन जारी था वहीं नेवरा पुलिस ने अलग-अलग मामला दर्ज कर फोटो और वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान कर जांच में जुट गई है।