ग्यारसपुर: ग्यारसपुर में झमाझम बारिश, किसानों को मिली बड़ी राहत
लंबे इंतजार के बाद ग्यारसपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 9 बजे हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण किसान चिंतित थे और खरीफ फसलों की बढ़वार प्रभावित होने लगी थी। खेतों में नमी की कमी से सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलें प्रभावित हो रही थीं। लेकिन अब हुई अच्छी बारिश से खेतों में फिर से नमी लौट आई है।