लुणी: लूणी क्षेत्र में जलदाय विभाग की कड़ी कार्रवाई, अवैध पानी के छः टैंकर किए गए जब्त
Luni, Jodhpur | Apr 28, 2025 जोधपुर जिले के लूणी क्षेत्र जलदाय विभाग ने कड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध जल के छः टैंकरों को जब्त किया। सहायक अभियंता डोली नरेंद्र पाल सिंह ने सोमवार शाम पांच बजे बताया कि,पेयजल पाइप लाइनों से अवैध कनेक्शन कर पानी की चोरी कर महंगे दामों में पानी के टैंकर बेचने की शिकायतों पर टीम ने कार्यवाही करते हुए बोरोनाडा और लूणी में 6 पानी के टैंकर जब्त किए हैं।