प्रतापगढ़: मौसम ने ली करवट: तेज हवाओं और बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत
प्रतापगढ़ जिले में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। दिन में जहां तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं दोपहर बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद क्षेत्र के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तेज हवाओं के साथ चली धूल भ