कोल: चंदफरी हस्तपुर में खेत में पानी लगाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत
Koil, Aligarh | Jan 29, 2025 गांव चंदफरी हस्तपुर में खेत में पानी लगाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। 80 वर्षीय राजवीर सिंह किसान थे और खेती-बाड़ी की किया करते थे। बुधवार सुबह राजवीर खेत में पानी लगा रहे थे। इस दौरान पानी लगाते समय अचानक राजवीर मूर्छित होकर जमीन पर गिर गए। स्वजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।