गाज़ियाबाद: साहिबाबाद पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
साहिबाबाद पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले विनीत नाम के बदमाश को सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मोटर साइकिल पर जा रहे बदमाश को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने मोटर साइकिल से भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है।