जमुई: नागी नकटी डैम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार नानी की इलाज के दौरान हुई मौत, नाती की हालत गंभीर
Jamui, Jamui | Mar 31, 2026 नागी नकटी डैम के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार नानी और नाती में से नानी की इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह 9:00 बजे मौत हो गई, जबकि नाती को हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कागजी प्रक्रिया पूरी कर डॉक्टर द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।