कानपुर: नगर निगम सदन की आज होगी बैठक, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
नगर निगम सदन की कार्रवाई मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में होगी।22 प्रस्तावों पर सदन में मोहर लग सकती है।शहर के 110 वार्ड को 20-20 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी जा सकती है।बंद मंदिरों में पुजारी नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव भी सदन में आ सकता है।सदन में कई मुद्दों पर हंगामा भी हो सकता है। सदन से संबंधित जानकारी महापौर ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे दी।