तानसेन: लधेड़ी में शादी समारोह में शामिल व्यक्ति से ₹1 लाख और ज़रूरी कागज़ातों से भरा बैग लूटा
Tansen, Gwalior | Apr 27, 2026 ग्वालियर में शादी समारोह में शामिल एक व्यक्ति से बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब 1 लाख रुपए और हलवाई डीजे तथा किराने के बिलों से भरे बैग को लूट लिया और फरार हो गए। घटना पटेल बारात घर लधेड़ी में रविवार रात की बताई गई है। इस मामले में ग्वालियर पुलिस ने जोगेंद्र तोमर की शिकायत पर 2 अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।