हमीरगढ़: चित्तौड़ रोड के समीप दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति हुआ घायल
आटूण निवासी व्यक्ति शुक्रवार को आटूण से मंडपिया की ओर जा रहा था इसी दौरान चित्तौड़ रोड के समीप सामने की ओर से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार आमने-सामने की ओर से आपस में टकरा गए जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को वहां मौजूद अन्य राहगीरों की मदद से निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया |