हमीरगढ़: बिलियाकला में घर पर युवक के साथ रिश्तेदारों ने की मारपीट, युवक घायल होकर जिला चिकित्सालय में भर्ती
हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के बिलियाकला निवासी युवक का रविवार रात पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिस पर रिश्तेदारों ने आवेश में आकर युवक पर डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया जिसे पड़ोसियों द्वारा निजी साधन की सहायता से रात 11:00 बजे जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल युवक का उपचार जारी है|