चैनपुर थाना क्षेत्र के तलैया बभंडी गांव में गुरूवार को प्रशासन दो नाबालिग जोड़ों की शादी रोकने में विफल साबित हुआ। उग्र भीड़ के आगे प्रशासनिक कार्रवाई संभव नहीं हो पाई और एक दूल्हे को छुड़ा ले जाया गया। दोनों जोड़ों की शादी भी करा दी गयी। मामले में प्रशासन की ओर से जांच तेज की गयी है और एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है।