स्वीप कोषांग के तहत सोमवार को 10 बजे जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न महादलित टोलों में विकास मित्रों व टोला सेवकों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया और निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया गया। इस दौरान बरहट प्रखंड अंतर्गत सलैया मांझी टोला,कटका मुसहरी, दोबटिया समेत कई जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया।