खैरलांजी: दो बूंद जिंदगी की" अभियान का खैरलांजी में शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो की खुराक
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान "दो बूंद जिंदगी की" के तहत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, खैरलांजी में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य मधु शुक्ला ने बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की दो बूंद पिलाकर प्रातः लगभग 8 बजे किया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्च