मानपुर: ग्राम रक्सा से 35 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने थाना मानपुर में दी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई
Manpur, Umaria | May 13, 2026 ग्राम रक्सा से एक 35 वर्षीय युवक उदयभान यादव पिता रामसरोवर यादव ग्राम रक्सा के लापता होने का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि युवक 12 मई से लापता है।थाना मानपुर पुलिस ने मामले मे सूचनाकर्ता कल्पना यादव पति उदय भान यादव निवासी ग्राम रक्सा की सूचना पर युवक की गुमशुदगी गुमइंसान क्र. 39/2026 दर्ज कर मामले को जांच को लिया है और गुमशुदा की पतासाजी कर रही है।