बक्सर: बक्सर में एंबुलेंस की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया NH-922 जाम
Buxar, Buxar | Dec 28, 2024 औद्यौगिक थाना क्षेत्र के एनएच 922 पर ऐंबुलेंस के टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने एनएच 922 को जाम कर दिया है। इधर बक्सर पटना फोरलेन जाम होने से अफरातफरी का माहौल हो गया है। जिले के औद्यौगिक थाना क्षेत्र के एसआर पेट्रोल पंप के पास गलत लेन से जा रहे एनएचआई के एम्बुलेंस ने पंचर बना रहे युवक को कुचल दिया था।