बाह: विप्रावली में ईंट उतारने के विवाद में महिला और उसके पति पर लाठी-डंडों से हुआ हमला, वीडियो हुआ वायरल
पिनाहट थाना क्षेत्र के विप्रावली तिकोनिया गांव में ईंट उतारने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके पति सिकंदर के साथ मारपीट की गई। घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे की है, जब पीड़िता अपने घर के दरवाजे पर ईंट उतरवा रही थी। आरोप है कि पड़ोसी सुमना, सोमती और जयपाल ने लाठी-डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह