भिवानी: पंचायत भवन में CET परीक्षा 2025 को लेकर जिला अधिकारियों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट व केंद्र अधीक्षकों के साथ की मीटिंग
हरियाणा प्रदेश में इन दिनों जहां एक तरफ त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है, वही प्रदेश के युवा इन त्यौहारों के बीच सरकारी नौकरी पाने के लिए सीईटी की तैयारियों में जुटे हुए है। वही दूसरी तरफ राज्य सरकार व प्रशासन भी इन परीक्षाओं के नकल रहित व सफल संचालन के लिए अधिकारियों से मीटिंग करने में जुटी है।