भिवानी: जिले में सीईटी पेपर लीक होने से रोकने के लिए साइबर पुलिस अलर्ट : डीएसपी महेश कुमार
डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आस-पास फोटो स्टेट की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए गए है। इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि कोई भी ऐसा इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रवेश ना कर पाए कि जिससे प्रश्र पत्र लीक हो। उसके साथ ही परीक्षा केंद्र के 500 मीटर दूरी पर परीक्षार्थियों के वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की की व्यवस्था की गई है।