तरारी: सिकरहट्टा गांव में घर से बाहर सोने निकले युवक का शव पेड़ से लटका मिला, फांसी लगाकर झूलने का लाइव वीडियो आया सामने
भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव में घर से बाहर सोने के लिए निकले एक युवक का शव गुरुवार की सुबह गांव के समीप बनास नदी किनारे गुलर के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।मृतक की पहचान सिकरहटा गांव निवासी गुड्डू राम का20 वर्षीय पुत्र राजा बाबू के रूप में हुई है।